रितेश और तमन्ना की फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन

अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक वेडिंग प्लानर और वकील की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि शादियों की प्लानिंग करने वाली लड़की की मुलाकात एक ऐसे पुरुष वकील से होती है, जो तलाक मामलों का विशेषज्ञ है। दोनों के बीच नजदीकी आती है तो यह देखना दिलचस्प होता है कि दो अलग स्वभाव के लोगों का एक साथ आना कितना कठिन होता है। ट्रेलर रिलीज होने पर रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया ने प्रसन्नता जाहिर की है।  ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। लोगों ने रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। फिल्म रजत अरोड़ा ने लिखी है। निर्देशक शशांक घोष की फिल्म में रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया के साथ पूनम ढिल्लो और कुशा कपिला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 30 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को फिल्म लुभाने में कितनी कामयाब होती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry