लखनऊ
उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी ने नई परिपाटी प्रारंभ की है। समाजवादी पार्टी के नेता सदन अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विधान भवन तक पैदल मार्च रोकने के विरोध में अखिलेश यादव पार्टी के विधायकों के साथ राजभवन से पहले सड़क पर ही बैठ गए और वहीं पर मॉक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो गए।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी में सड़क पर ही डमी सदन लगाया। पार्टी के राषïट्रीय अध्यक्ष तथा विधानसभा में नेता सदन अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज पार्टी के सभी विधायक तथा विधान परिषद सदस्य पार्टी दफ्तर से विधान भवन तक पैदल मार्च करने लगे तो उनको पुलिस ने रोक दिया।
अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए। अखिलेश ने सड़क पर ही डमी सदन लगा दिया। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में सड़क पर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान नेता सदन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रखा शोक प्रस्ताव रखा। जिसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सड़क पर ही सदन की कार्यवाही को शुरू कर दिया। जिसमें लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ के दिवंगत विधायक अरविन्द गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक पार्टी ऑफिस पहुंचे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के सभी विधायकों के इस तरह के कार्यक्रम के कारण लखनऊ का यातायात काफी प्रभावित रहा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में बाढ़ और कुछ हिस्सों में सूखा है। सरकार ने किसानों को इससे हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी है। लम्पी वायरस से हजारों-हजार गायों की जान जा चुकी हैं, सरकार उन जानवरों की देखभाल के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है। सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ होगा, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विधान मंडल के मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने विधान भवन में हंगामा करने की योजना तैयार की थी। उसी क्रम में आज पार्टी दफ्तर से विधान भवन तक पैदल मार्च का कार्यक्रम तय किया था। समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रवैया अपना रही है। मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला शोषण,कानून व्यवस्था की बदहाली के साथ ही शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी विरोध करेगी।
सीएम की विपक्ष से सदन को बेहतर ढंग से चलाने की मांग
विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरुआत हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन को बेहतर ढंग से चलाने की मांग की है। भाजपा विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन में सकारात्मक चर्चा करने का अनुरोध किया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सभी नेताओं को आचरण ठीक रखने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिसको विपक्ष लड़ाई का मुद्दा बना ले।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

