बेंगलुरु
बेंगलुरु के एक डॉक्टर को अपनी मंगेतर की न्यूड तस्वीरें दोस्तों को शेयर करना और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी पड़ गया। आरोप है कि 27 वर्षीय डॉक्टर की होने वाली पत्नी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान डॉ. विकास राजन के तौर पर हुई है जो चेन्नई का रहने वाला था। पुलिस ने महिला के दोस्तों की पहचान भी कर ली है, जिनके नाम सुशील, गौतम और सूर्या हैं। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 सितंबर की आधी रात डॉक्टर की हत्या कर दी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सूर्या अभी भी फरार है। ये सभी BTM लेऑउट के रहने वाले हैं और आर्किटेक्ट हैं।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, विकास ने यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई की थी। उसने चेन्नई में 2 साल तक प्रैक्टिस की। इसके बाद वह बेंगलुरु चला आया, जहां वह फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (FMGE) की कोचिंग करने लगा। पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात को सुशील के घर पर अंजाम दिया गया। दरअसल, आरोपियों के हमले से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया।
2 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, विकास के बड़े भाई विजय की शिकायत के बाद मर्डर केस के तहत मामला दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि विकास उस महिला के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में था। परिवारवालों की मंजूरी मिलने के बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन, मंगेतर की नग्न तस्वीरें शेयर करने से बात काफी बिगड़ गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

