हाथरस
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के Village Nagla Dhyan Singh में पैर फिसलने से युवक पोखर में जा गिरा, जिससे डूब कर युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने युवक के शव की तलाश की। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया।
लघुशंका के लिए पोखर की ओर गया था : गांव नगला ध्यान सिंह निवासी 25 वर्षीय कौशल पुत्र रामराज शुक्रवार देर शाम लघुशंका करने के लिए गया। युवक के घर के पास में ही पोखर है। युवक लघुशंका कर लौट रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पोखर में जा गिरा। काफी देर बाद युवक घर नहीं आया तो स्वजन ने तलाश की। इसके बाद परिवार के लोगों को पता चला कि युवक पोखर में गिर गया है।
स्वजन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। युवक की तलाश की तलाश करते-करते रात हो गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पोखर से निकाला गया। शव को देख स्वजन रोने-बिलखने लगे। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी व एक मासूम बच्ची को छोड़ गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

