कृति सेनन क्यों हैं लेडी शाहरुख खान

मनोरंजन

कृति सेनन दिल्ली के मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। जिन्होंने न सिर्फ बड़े-बड़े सपने देखे बल्कि उन्हें साकार भी किया। पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर एक्टिंग में करियर संवारने मुंबई चली आईं। बिना किसी गॉडफादर वह अपने टैलेंट के बल पर छाती चली गईं। उन्होंने मॉडलिंग के बाद हीरोपंती से बॉलीवुड पारी की शुरूआत की। पहली ही फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट और वह सुपरहिट साबित हुई। कृति सेनन को इंडस्ट्री में 8 साल पूरे हो चुके हैं। आज वह बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक हैं। इन सालों में उन्होंने साबित कर दिया कि वह कमिर्शियल हिट हैं और जबरदस्त कंटेंट का मजबूत मिश्रण है। हाल में ही कृति को 'मिमी'  के शानदार प्रदर्शन के लिए सरहा गया। वह आयफा और फिल्मफेयर जैसे पुरस्कारों से नवाजी भी गईं। जिस तरह शाहरुख खान दशकों पहले दिल्ली से मुंबई आए थे। ठीक उसी तरह से कृति सेनन का सफर भी ऐसे ही शुरू हुआ। शाहरुख खान आज के समय में बॉलीवुड के किंग बन चुके हैं तो कृति भी इन आठ सालों में टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry