नवागत नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया

मध्य प्रदेश राज्य

निगमायुक्त ने अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान सहित निर्माण कार्यो की समीक्षा की
सिंगरौली

नगर पालिक निगम सिंगरौली के नवागत नगर निगम आयुक्त  श्री पवन कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा निगम मुख्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त श्री सिंह के द्वारा निगम के अधिकारी सभागार में निगम के अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियो के किये जा रहे सर्वे सहित पात्रता अनुसार हितग्राहियो को जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराने के निर्देश दिये।

निगमायुक्त श्री सिंह के द्वारा नगरीय क्षेत्र में कराये जा रहे निर्माण कार्यो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये सभी निर्माण कार्यो को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये।  उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा चालाये जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शत प्रतिशत सफल क्रियान्वन किया जाये। अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र के सभी घरो का सर्वे कर पात्र हितग्राहियो का शत प्रतिशत चिन्हांकन कर पात्रता अनुसार उन्हे जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराये।नवागत आयुक्त ने अधिकारियों से सीवर प्रोजेक्ट, डोर टू डोर कचरा कलेक्सन,  निगम राजस्व वसूली आदि कार्यो के बारे में भी जानकारी ली । इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री व्ही.पी उपाध्याय, उपायुक्त नगर निगम आर.पी बैस, उपायुक्त वित्त नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा नवागत आयुक्त का पुच्छगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry