योजनाओं का लाभ लेने के लिए उसके बारे में जानना है जरूरी: सांसद पांडेय

छत्तीसगढ़ रायपुर

डोंगरगढ़
योजनाओं का लाभ लेने के लिए उसके बारे में जानना जरूरी है। यदि हम किसी योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं तो उसका बखूबी लाभ ले सकते हैं इसीलिए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध भारत सरकार द्वारा आप लोगों को जागरूक करने के लिए भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ये बातें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मोटल प्रांगण में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ सालझ् विषय पर आयोजित भव्य मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में भारत सरकार द्वारा विगत 8 वर्षां में किए गए कार्यों व योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भारत में स्वदेशी स्तर पर कोविड का टीकाकरण अभियान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, सुपोषण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।  उन्होंने कहा भारत आयातक से निर्यातक देश की श्रेणी में शामिल हो रहा है। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। सांसद ने प्रधानमंत्री के वोकल फोर लोकल, युवाओं के लिए लागू नई शिक्षा नीति को भी सराहा। सांसद ने प्रदर्शनी में आए लोगों से मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन की अपील। मुख्य अतिथि ने योजनाओं के बेहतर संयोजन के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम को डोंगरगढ़ जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष किरण साहू ने भी संबोधित किया।

इससे पहले केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया व चित्र प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वर्तमान नेतृत्व के 8 साल मई महीने में पूरे हुए। प्रदर्शनी में पूरे 8 साल की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। कार्यालय प्रमुख ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर आगामी तीन दिनों में विविध प्रकार की जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसके विजेता प्रतिभागियों को समापन के अवसर पर पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह बढि?ा मौका है कि लोग मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी जान पाएंगे। उन्होंने सभी से योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने की अपील की।  
त्रिदिवसीय चित्र प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल विषयक विविध जानकारियों के अलावा, आजादी क्वेस्ट गेम से जुड़ी जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। यहां आजादी क्वेस्ट गेम को डाउनलोड करने के तरीके एवं खेलने के बारे में भी जानकारी दी गई है। सांसद संतोष पांडेय ने द्वीप प्रज्वलन के उपरांत पूरे प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन कर जानकारी ली।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry