रायबरेली
रायबरेली में करीब डेढ़ माह पूर्व छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए एक विचाराधीन बंदी ने बीती देर रात बंद पड़ी बैरक में गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन और परिजनों को सूचना दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। वही मौके पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।
बछरावां थाना क्षेत्र के खैराहनी गांव के रहने वाले राघवेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह को करीब डेढ़ माह पहले छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। बीती रात जिला कारागार में विचाराधीन बंदी राघवेंद्र सिंह बंद पड़ी बैरक नंबर 3 में लोहे की रॉड में गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली रात में ही जेल प्रशासन को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और सूचना जिला प्रशासन को दी शहर कोतवाली पुलिस ने 100 का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि बंदी के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा वही मामले की जांच भी की जा रही है कि आखिर बंदी के खुदकुशी करने का कारण क्या था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

