राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किरंदुल में 16 जनवरी से

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

रानी दुर्गावती सेल्फ डिफेन्स मार्शल आर्ट एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 16, 17, 18 जनवरी 2023 को किरंदुल में कराते स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा जैसे पिछड़ा क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

रानी दुर्गावती सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष और नगर पालिका निगम किरंदुल के अध्यक्ष मृणाल राय के मार्गदर्शन में कराटे स्पर्धा आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी एकेडमी के छत्तीसगढ़ महासचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक प्रवाल मंडल ने देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के मिनी, सब जूनियर, सीनियर मेन्स, वूमेन्स कैटेगरी में खेलेंगे। प्रतियोगिता विश्व कराटे महासंघ के वर्तमान नियमानुसार किया जाएगा। प्रतियोगिता में कोलकाता, पंजाब, दिल्ली, विशाखापटनम, मुम्बई, मप्र व छत्तीसगढ़ के अनुभवि अधिकृत निर्णायको के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर संघ के टेक्नीकल डायरेक्टर दिनेश यदु, फूलेश्वर यादव, अमृत टंडन आदि मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry