जगदलपुर
दरभा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत सेड़वा, कोयनार, चिंगपाल, टोपर, मावलीपदर 1, मावलीपदर 2, एवं केशापुर में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, सीसी सड़क निर्माण, एवं राशन दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य के 01 करोड़ 64 लाख 60 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक देव गुडि?ों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में दरभा क्षेत्र का विकास रुक गया था जिसे अब हमारी संवेदनशील सरकार में समग्र विकास की अवधारणा के तहत संवेदनशील वनांचल दरभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

