उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में इमारत की छत गिरने से 4 घायल

उत्तर प्रदेश राज्य

अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार तड़के एक इमारत की छत गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है और अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जिला अधिकारी (डीएम) इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मौके पर डॉक्टरों और दमकल की टीम पहुंच गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, "जिस इमारत की छत गिरी है, वो कमजोर था। इमारत के अंदर एक गोदाम था। यहां कोई परिवार नहीं रहता था।'' डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के समय चार लोग कुछ सामान बाहर निकालने के लिए अंदर गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और टीमें मौके पर तैनात की जाएंगी।

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ''बचाव अभियान चल रहा है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई अभी भी इमारत के अंदर है। चार बुलडोजर, छह एम्बुलेंस, एक डॉक्टर की टीम और पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं। जरूरत के हिसाब से और भी तैनात किए जा सकते हैं।" उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry