बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक के बर्फानी आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी पर दुष्कर्म गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रम में कार्य करने वाली एक महिला ने 14 अक्टूबर को अमरकंटक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला का आरोप है कि महंत लक्ष्मण दास ने आश्रम में कार्य के दौरान अपने रूम में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायती आवेदन में महिला ने बताया कि वह डिंडौरी जिले की निवासी है।

उसके पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद परिवार को चलाने के लिए मजदूरी करने के लिए आश्रम में आ गई थी। जहां महंत लक्ष्मण दास ने उसके साथ गंदा काम किया है। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। महंत लक्ष्मण दास बर्फानी आश्रम से 45 किलोमीटर दूर रखा है, जहां कभी कपड़े और कभी कुछ रुपए देता हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बर्फानी आश्रम महंत लक्ष्मण दास वर्तमान में मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ का अध्यक्ष हैं। और 2018 में कोतमा विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry