पानी के लिए दर-दर भटके लोग, कल भी सूखे रहेंगे नल

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मनुआभान टेकरी स्थित जलशोधन संयंत्र से सप्लाई वाले इलाकों में आज सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र की करीब 4 लाख आबादी प्रभावित हुई। फीडर मेन पाइप लाइन से क्षेत्र की 66 कॉलोनियों में पानी की सप्लाई किया जाता है, लेकिन मेन पाइप लाइन में हुए लीकेज को सुधारने के लिए आज और कल तक सप्लाई बंद रहेगी। आज सुबह बड़वई से छोला, करोंद तक नल नहीं आए। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के लिए नागरिकों को जद्दोजहद करना पड़ा। लोग दर-दर भटकते नजर आए। क्षेत्रीय लोगों का आरोप हैं कि निगम द्वारा टैंकरों से सप्लाई नहीं की गई। इस कारण समस्या ज्यादा बढ़ गई।

कल भी इन कॉलोनियों में नहीं आएंगे नल
हरिओम बस्ती, अब्बास नगर, गोंडीपुरा, बंजारा बस्ती, गवाल बाबा बस्ती, नयापुरा, बडवई, पलासी, राजनगर, कमलेश नगर, भारतीय स्टेट, रत्न कालोनी, कृषक नगर, वकील कालोनी, पंचवटी फेस 2, राजवंश, पूजा कालोनी, गोया कालोनी, राधा-कृष्ण कालोनी, शिवानी होम्स, लांबाखेड़ा, शारदा नगर, शांति नगर, पंचवटी फेस 3, शिवनगर, जनता नगर, पारस नगर, मुरलीनगर, कपीला नगर, विश्वकर्मा नगर, शिव नगर फेस 1, शिव नगर, फेस 2, शिव नगर फेस 3 आदि में वाटर सप्लाई नहीं होगी। नीलकंठ कालोनी, सईद कालोनी, पन्ना नगर, जैन नगर, एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड, आवास विकास कालोनी, अमन कालोनी, एहसान नगर, संजय नगर एमआईजी, विवेकानंद, हाउसिंग पार्क, ब्लूमून कालोनी, प्रेम नगर, देवकी नगर, सुंदर नगर, आशियाना फीजा, नवजीवन कालोनी, छोला मंदिर, उडिया बस्ती, गरीब नगर, रासलाखेड़ी, कल्याण नगर, प्रीत नगर, भानपुर, अटल नेहरू नगर, मालीखेड़ी, रिंग गार्डन, बिहारी कालोनी, चांदबाडी, शंकर नगर, नबाव कालोनी, नगर निगम कालोनी आदि क्षेत्र में आज सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई और कल सुबह भी इन इलाकों में नल नहीं आएंगे।  

कोलार में सप्लाई हो रहा मटमैला पानी
 कोलार में लंबे समय गंदा और मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है जो कोलारवासियों के लिए परेशानी बना है। इससे उपनगर की 2 लाख आबादी परेशान है। रहवासी इस मामले की शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहां जलापूर्ति को लेकर एजेंसियों के विवाद की वजह से 20 से अधिक लीकेज हैं। जिन्हें रिपयेर नहीं किया जा रहा। इस कारण बीमाकुंज, राजहर्ष कॉलोनी, ललिता नगर, दानिशकुंज, सर्वधर्म, दामखेड़ा, जेके अस्पताल और अन्य क्षेत्रों में मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry