कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित पीसीसी सदस्यों ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए सोमवार को सुबह दस बजे से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य कांग्रेसजनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैंने गुप्त मतदान किया है, हर 5 साल में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होता है। गांधी परिवार का कद इतना बड़ा है कि कोई चुनाव मैदान में नहीं उतरता था। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है तो अन्य प्रत्याशी मैदान में है। खडगे के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी का अनुभव इतना बड़ा है, उनके परिवार का बलिदान देश के सामने है। उनसे सलाह लेकर काम करने में कोई दिक्कत किसी को नहीं है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पीसीसी के अन्य प्रतिनिधियों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरूर आमने-सामने है। खडगे ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसोदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया है, वहीं शशि थरूर को एजेंट तक नहीं मिले हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry