नगरपालिका परिषद बिजुरी में श्रीमती शहबिन पनिका अध्यक्ष व श्रीमती प्रीति सतीष शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के दिशानिर्देशानुसार नगरपालिका परिषद बिजुरी में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही सोमवार 17 अक्टूबर को निर्धारित तिथि व समय पर विधि अनुसार प्रारम्भ हुई। बिजुरी के अध्यक्ष पद पर श्रीमती शहबिन पनिका 15 में से 08 मत पाकर निर्वाचित हुईं।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती नंदिनी सुरेष धनवार को पराजित किया, जिन्हें 15 में से 07 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा 15 में से 08 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती ज्ञानदेवी सिंह चौहान को पराजित किया, जिन्हें 15 में से 07 मत प्राप्त हुए।    

नगरपालिका परिषद बिजुरी हेतु एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहरिया ने पीठासीन अधिकारी व नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी ने सहायक पीठासीन अधिकारी के दायित्व का निर्वहन किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry