शिक्षा विभाग में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ रायपुर

दंतेवाड़ा

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर में भ्रमण किया। कार्यालय में उपस्थित पार्वती बिसेंट को कार्यालयीन समय में अनावश्यक कार्य करते पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी देखकर अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा कि न केवल निर्धारित समय पर कार्यालय आए और जाएं, बल्कि अपने कार्यों को भी समय पर पूरा करें। किसी कार्यालय में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं आता और शासन के नियमों का पालन नहीं करता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry