मुरैना
मुरैना में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक घर में पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी जोरदार धमाके के बाद दो मंजिला मकान ढह गया। जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बम धमाके इतने तेज थे कि दो मंजिला मकान ढह गया। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के करीब 200 मीटर के दायरे में घरों में कंपन्न महसूस किया गया।
मुरैना जिले के बामनोर टाउन में गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। बम धमाकों से गिरे मकान को देख राहगीरों ने डायल 100 और 108 को सूचना दी। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की दमकलें भी पहुंच गई है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस की टीम भी लेकर मौके पर पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। । जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इस घर में दिवाली से पहले पटाखे बनाए जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बम के धमाकों के कारण दो मंजिला मकान की छत गिर गई। कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है। प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि करीब 7-8 लोग झुलस गए। इनमें से तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को मलबे में से निकालने का काम किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।
200 मीटर के दायरे में दहल गया शहर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम वहां से गुजर रहे थे, तभी जोरदार धमाकों के साथ आसपास का क्षेत्र गूंज गया। लोग दहशत से अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर दूर स्थित मकानों में भी कंपन्न महसूस किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

