जंगली सुअर का शिकार, 6 ग्रामीण गिरफ्तार, 2 फरार

बिलासपुर

बिलासपुर

जंगल में शिकार करने से ग्रामीण बाज नहीं आ रहे हैं। जंगल में बिजली तार बिछाकर जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में मिली सूचना पर वन विभाग ने तत्काल हरकत मे आया और मृत सुअर तथा मांस सहित 6 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया जबकि दो फरार ग्रामीण की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार ग्रामीणों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
मामला सीपत थाना क्षेत्र के सीपत वन सर्किल का है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सीपत वन परिक्षेत्र में ग्रामीण आए दिन जंगली सुअरों के साथ ही चीतल और तेंदुए का शिकार करते है। इसी सर्किल से लगा हुआ ठरकपुर गांव है, जहां खेतों में फसल लगाए है। बुधवार की रात ग्रामीणों ने यहां जंगली सुअर मारने के लिए करंट बिछाया था। इस दौरान एक साथ आठ सुअर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

जंगली सुअरों की करंट से मौत होने के बाद तड़के ग्रामीण वहां पहुंचे और बिजली तार को काटकर अलग कर सुअरों को उठाकर ले गए। ग्रामीण सुअरों के मांस को काट रहे थे। गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां उन्होंने आधा दर्जन ग्रामीणों को दबोच लिया।

सभी ग्रामीण सूअरों को काटकर मांस को इकट्टा कर रहे थे। पकड़े गए ग्रामीणों ने तीन जंगली सुअरों को काटकर 70 किलो मांस निकाल लिए थे। मौके पर पांच मृत जंगली सुअर मिले। उनके पास से टंगिया, चापड़ और करंट लगाने के लिए रखे 100 मीटर जीआई तार भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी पता चला कि उनके साथ दो अन्य ग्रामीण भी थे, जिन्हें वन विभाग की टीम के आने की भनक लग गई और दोनों फरार हो गए। टीम ने उनकी जानकारी जुटा ली है और दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry