जबलपुर
लापता हुए, आशीष हॉस्पिटल के मालिक डॉ शिवकांत गुप्ता की डेड बॉडी उमरिया जिले के पाली में मिली है। नजदीकी उनकी कार भी खड़ी हुई मिली है। डॉक्टर शिव कांत गुप्ता, आशीष हॉस्पिटल के फाउंडर एवं संचालक डॉक्टर एमपी गुप्ता के बेटे थे।
बताया गया है कि डॉक्टर शिव कांत गुप्ता दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए। उनकी उम्र 40 वर्ष थी। जबलपुर के मदनमहल थाने में उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 22 अक्टूबर को शहडोल जिले के पाली जनपद पंचायत क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर उनकी डेट बॉडी पढ़ी हुई मिली है। घटनास्थल के पास वह कार भी मिल गई जिसमें सवार होकर डॉक्टर शिव कांत गुप्ता रवाना हुए थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

