विजयदशमी पर अवैध देसी तमंचे की पूजा करने वाला बीकॉम का स्टूडेंट गिरफ्तार

फर्श से अर्श तक

ग्वालियर
 विजयदशमी के अवसर पर देसी तमंचा की पूजा करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीकॉम का स्टूडेंट है। देसी तमंचा, अवैध हथियार होता है इसका लाइसेंस नहीं मिलता। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्वालियर शहर में दशहरा पूजन के बाद एक युवक का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अवैध हथियार देसी तमंचा का पूजन कर रहा था। युवक को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और जनकगंज थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यहां VIDEO जनकगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी सौरभ केन का है। पहचान होने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और अवैध देसी पिस्तौल के साथ जिंदा राउंड बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि दशहरे के मौके पर अवैध हथियार का पूजन कर VIDEO वायरल करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच और जनकगंज थाना पुलिस ने श्रीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry