बोहिरगांव जलाशय के शीर्ष तथा मुख्य नहर एवं शाखा नहरों की लाईनिंग के लिए 2.57 करोड़ की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड स्थित बोहिरगांव जलाशय के शीर्ष तथा स्पील चैनल के जीर्णोंद्धार सहित मुख्य नहर व शाखा नहरों की लाईनिंग के लिए 2 करोड़ 57 लाख 3 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णोंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 91 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 188 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

गिरवानी व्यपवर्तन के जीर्णोंद्धार के लिए 7.15 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज विकासखण्ड अंतर्गत गिरवानी व्यपवर्तन योजना के जीर्णोंद्धार एवं नगर विस्तार कार्य के लिए 7 करोड़ 15 लाख 8 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। उक्त व्यपवर्तन का कार्य कराए जाने से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 209 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 181 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 506 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

उदनापुर जलाशय योजना के मुख्य नहर से संबंधित कार्य के लिए 2.61 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरिया जिले के खडगवां विकासखण्ड अंतर्गत उदनापुर जलाशय योजना के मुख्य नहर में सीसी नाली निर्माण, नहर बेड की सफाई तथा बैंक की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य आरडी 1370 मीटर से 3500 मीटर एवं माईनर नहर आरडी 470 मीटर से 700 मीटर तथा कुलावा फिक्सिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 61 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry