देश में 24 घंटे में कोरोना के 1326 नए केस; 18 हजार के करीब सक्रिय मरीज

देश

नईदिल्ली

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज रविवार के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में कमी दर्ज की गई है। आज देश में 1400 से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,326 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की जानें गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,604 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 278 की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.59 फीसदी, जबकि साप्ताहिक दर 1.08 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,06,656 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 219.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस महामारी से जिन तीन और मरीजों ने दम तोड़ा है, उनमें से महाराष्ट्र, मिजोरम और उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry