नईदिल्ली
भारत में कोरोना वायरस से राहतों का दौर जारी है. देश में बुधवार को न केवल कोरोना वायरस के नए मामले एक हजार से कम आए, बल्कि एक्टिव केस भी अब देश में करीब 13 हजार बच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 811 नए मामले सामने आए, जिससे कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,62,952 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 13,559 रह गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,511 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.78 प्रतिशत हो गयी है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 462 की कमी दर्ज की गई है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,18,882 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है.
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

