भोपाल
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा (MPPEB MPESB) इस सप्ताह पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा (MPPEB Constable Recruitment 2022) के परिणाम की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश में इसी साल 6000 पुलिस आरक्षक देखने को मिल सकते है। बता दे कि अभी मध्यप्रदेश में 72000 आरक्षक है, अगले वर्ष 7000 और आरक्षकों की भर्ती की तैयारी की गई है।
दरअसल इस सप्ताह रक्षकों के परिणाम घोषित होने वाले हैं। उनकी भर्ती प्रक्रिया मार्च महीने से चल रही है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परिणाम जारी होने के बाद आरक्षक को नियुक्ति दी जाएगी। इस साल 6000 पुलिस आरक्षक की भर्ती करने के बाद अगले साल 7000 और पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी।
इसमें 50% अंक शारीरिक दक्षता को मिलने हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर भर्ती नियम में यह महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की माने तो नए आरक्षकों की जरूरत के अनुसार जिलों में पदस्थ किया जाएगा।
2023 में आरक्षक भर्ती के लिए चयन का मापदंड भी बदला जा रहा है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अब अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।अगले साल 7000 आरक्षक पद भरने के लिए नोटिफिकेशन मार्च से अप्रैल महीने तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि अभी तक इस पर कोई अधिकारी का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इस साल 6000 पुलिस आरक्षक मिलने के बाद अगले साल 7000 पुलिस आरक्षक की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बड़ी घोषणा में कहा है कि मध्य प्रदेश में 100000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। जिसका सीधा सीधा लाभ युवाओं को मिलेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

