हो जाइए तैयार, IPL के मिनी ऑक्शन में इस चैंपियन खिलाड़ी पर लगेगी बोली

खेल

 नई दिल्ली
 
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2023 के सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना है। इस बीच खबर है कि एक चैंपियन खिलाड़ी भी मिनी ऑक्शन के लिए उपलब्ध होगा, जिसके लिए आईपीएल की 10 में से कम से कम 7-8 फ्रेंचाइजी बोली लगाती नजर आएंगी। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल का हीरो बेन स्टोक्स है।

2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 2022 के सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे। यहां तक कि उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए भी अपना नाम नहीं दिया था। हालांकि, इस बार वे मिनी ऑक्शन के लिए उपलब्ध हो सकते। इस तरह की रिपोर्ट द गार्डियन में छपी है, जिससे पता चलता है कि ये ऑलराउंडर आईपीएल खेल सकता है।

सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ही उनको अपने पास रखना चाहेगी, लेकिन टीम के पास पहले से ही कई ऑलराउंडर हैं। ऐसे में शायद राजस्थान की टीम मोटी रकम उन पर ना खर्च करे। मुंबई इंडियंस उनको अपने साथ जोड़ सकती है, क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट नहीं है। इसके अलावा कुछ और टीमें भी उन पर मोटी बोली लगाने के लिए आतुर नजर आएंगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry