राजगढ़
राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में पारिवारिक कलह और झगड़े के कारण महिला ने अपने 6 महीने के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद बच्चे और महिला की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चे और महिला के शव को राजगढ़ जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव का है। पुलिस मंगलवार रात हुई इस घटना की जांच कर रही है।
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे इंदिरा बाई तंवर (25)परिवार में झगड़ा हो गया था। जिससे परेशान होकर बच्चे के साथ घर के पास बने कुएं में कूद गई। कुएं की गहराई 15 फीट थी।
शाम को महिला के घर से गायब होने पर परिजनों ने उसे और बच्चे को ढूंढना शुरू किया, ऐसे में रात रात 9 बजे दोनों के शव कुएं के पानी में तैरते दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शवों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
एक साल पहले भी हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि इंदिरा बाई और ससुराल वालों का अक्सर झगड़ा होता रहता था। महिला को उसका पति उसके मायके नहीं जाने देता था, न ही उसके परिजनों से मिलने देता था ,जिससे वह दुखी थी।
1 साल पहले भी महिला इंदिरा बाई और उसके पति व ससुराल वालों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसे लेकर महिला ने कोतवाली थाने में पति, सास,ससुर पर 498 का केस दर्ज करवाया था। बाद में राजीनामा होने पर महिला अपने ससुराल चली गई थी। जिसके बाद अब विवाद होने पर उसने बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

