नई दिल्ली
गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं , आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई चेंज नहीं हुआ है हालांकि ग्लोबल मार्केट में कल कच्चे तेल के दाम में गिरावट हुई है। कल ब्रेंट क्रूड का भाव 92.26 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 85.31 डॉलर प्रति बैरल था लेकिन इसके बाद भी घरेलू तेल की कंपनियों ने आज तेल के दाम ना तो घटाए और ना ही बढ़ाए है लेकिन यूपी के नोएडा में आज तेल के दाम में मामूली गिरावट देखी गई है। आज नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे सस्ता और डीजल 35 पैसे सस्ता हो गया है, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.60 रुपये लीटर और डीजल का भाव 89.77 रुपये प्रति हो गया था। मालूम हो कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को अपडेट करती हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

