श्रीलंका नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया ‘हमला’, 14 को गिरफ्तार भी किया

दुनिया

रामेश्‍वरम
श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला कर उन्‍हें गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई। साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और बुधवार देर रात जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया, तब उसकी आंख में चोट लग गई। इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया।
 
श्रीलंकाई नौसेना के कदम से मछुआरों में भय…
स्‍थानीय मछुआरों के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी आशंका पैदा की है। इन घटनाओं को लेकर भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। वैसे बता दें कि इससे पहले भी सीमा उल्‍लंघन के मामले में श्रीलंकाई नौसेना ऐसे कदम उठा चुकी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry