भारत जोड़ो यात्रा के दौरन खेत में पैरामोटर गिरने से मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खरगोन जिले के एक खेत में पैरामोटर गिर गया। राहुल की यात्रा में दो पैरामोटर भी उड़ाये जा रहे थे। इस हादसे से किसी को नुकसान नहीं हुआ,लेकिन पुलिस ने दूसरे पैरामोटर के उड़ने पर भी रोक लगा दी है। इधर 12 ज्योर्तिलिंग में शुमार ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए राहुल गांधी आज शाम को मंदिर जाएंगे, यहीं पर वे मां नर्मदा की आरती भी करेंगे। प्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। तीसरे दिन की यात्रा की शुरूआत में राहुल गांधी  के साथ उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह शामिल हुए। यात्रा सुबह करीब 6 बजे खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। इसके बाद यात्रा आगे की ओर बढ़ी  कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह एकबार फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। यात्रा भानबरड़ पहुंच चुकी है। इस दौरान यात्रा करीब सात किलो मीटर चली। यहां से अब यात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे बडवाह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यही से राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके बाद उनका मां नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। इससे पहले आज सुबह करीब आठ बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ ने एक साथ चाय पी। यात्रा सुबह सात बजे धनगांव में चाय पीने के लिए रूकी थी।

पुलिस को बिना बताए हो रही थी पैरामोटरिंग
यात्रा में आज हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। दरअसल यात्रा में बिना पुलिस की अनुमति के पैरामोटरिंग की जा रही थी। दो पैरामोटर का उपयोग हो रहा था। यात्रा शुरू होने के कुछ दूर बाद एक पैरामोटर अचानक उड़ते-उड़ते खेत में गिर गई। यह हादसा तब हुआ जब यात्रा करीब चार किलोमीटर चल चुकी थी। इसी दौरान दूसरी पैरामोटर यात्रा के ऊपर उड़ रही थी। पुलिस ने आनन-फानन में पुलिस ने यात्रा के ऊपर उड़ रही पैरामोटर को नीचे उतरवा दिया।

सुरक्षाकर्मियों से भिड़े समर्थक
भानबरड़ के पास कांग्रेस के कुछ समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। यह विवाद राहुल गांधी के घेरे के बाहर ही हुआ था।  समर्थक राहुल गांधी से मिलना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जाने से रोक दिया।  

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry