कांकेर
जिले के नक्सल प्रभावित दुगुर्कोंदल के मेड़ो लाटमरका मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी टैंकर में आग लगी है, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से नक्सली घटना की भी आंशका जताई जा रही है, लेकिन घटनास्थल पर बैनर व पर्चे नहीं मिले हैं, वहीं इस घटना की जिम्मेदारी भी नक्सलियों ने नहीं ली है। दुगुर्कोंदल पुलिस भी नक्सली घटना से इंकार कर रहे हैं। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने नक्सली घटना से इंकार करते हुए कहा है कि सिर्फ एक ही वाहन के टायरों में आग लगी है, जिसकी जांच जारी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

