जगदलपुर
नगर पालिक निगम के द्वारा आज शहर के संजय बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक दुकान को सील कर दिया गया। आयुक्त दिनेश कुमार नाग के निर्देश पर राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग के नेतृत्व में राजस्व विभाग, स्वच्छता विभाग वह पुलिस प्रशासन केसहयोग से शहर के संजय मार्केट में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक व्यवसायी पर कार्यवाही करते दुकान व गोदाम से 90 बोरी प्लास्टिक व 10 कार्टून प्रतिबंधित पॉलिथीन, डिस्पोजल ग्लास, चम्मच को जब्ती करते हुए दुकान सील कर दुकानदार पर 35 हजार रुपए का जुमार्ना किया गया।
प्राप्त जानकारी पर आज निगम अमले ने शहर के थोक व्यवसायी पर कार्रवाई किया। संजय मार्केट में डी 02 व डी 3 दुकान में कारोबारी रविशंकर जायसवाल पिता अमृतलाल जायसवाल पर अपने दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन गोदाम व दुकान में बिक्री करने व रखने पर करवाई किया गया। उक्त दुकान डी 2 को सील कर जुमार्ने की कार्रवाई भी किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

