भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश भोपाल में हैं। दो दिन के प्रवास पर भोपाल आए सतीश ने सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय संगठन सतीश ने केंद्रीय नेतृत्व को मिले प्रदेश के नेताओं के फीडबैक और संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस बैठक में चुनावी साल में बीजेपी की बूथ सशक्तिकरण योजना को लेकर केंद्रीय संगठन के निर्देशों पर भी अमल करने के लिए कहा गया। सतीश कल भोपाल आए हैं और भोपाल में ही उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी थी। उनकी मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी होना है।
मुख्यमंत्री दिल्ली महानगर पालिका चुनाव में
उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली महानगर पालिका के चुनाव प्रचार में हैं। केंद्रीय संगठन के निर्देश पर सीएम चौहान कल दिल्ली पहुंचे थे और सोमवार को शास्त्री नगर, सरस्वती विहार, आदर्शनगर, शालीमार बाग, रोहिणी डी सेक्टर में उनकी जनसभा और जनसंपर्क का कार्यक्रम है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

