दिल्ली में कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत, हवा भी हुई खराब 

राज्य

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक, शहर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ कोहरा देखा जा सकता है। 

शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बुधवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी लहर के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि चार दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके कारण 4 और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry