रायपुर मंडल के रेल परिवार से 10 सदस्य सेवानिवृत्त हुए

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 10 सदस्य 30 नवंबर  में अपनी  रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए। इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-(रूहीना तुफैल खान), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (श्री श्रीलाल दास), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 10 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 1, इंजीनियरिंग विभाग से 3, यांत्रिकी विभाग से 3, विद्युत विभाग से 2 एवं कार्मिक विभाग से 1 कर्मचारी शामिल हैं।

रेलवे इंस्टिट्यूट (खारुन रेल विहार) में आयोजित सादे समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र (ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों कि कुल राशि रुपये 67,82,518/- का भुगतान किया गया), पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान एवं पास पत्र, सेवा मेडल आदि को प्रदान किया गया।

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (रूहीना तुफैल खान),ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी।उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry