प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को “Uniform Civil Code”पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए -गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

राजनीती

भोपाल
 मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के साथ ही बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर रही है। इसी बीच कमलनाथ के वायरल वीडियो के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस की इस यात्रा में स्वरा भास्कर शामिल हुई थी। जिस पर अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ से समान नागरिक संहिता पर अपना नजरिया स्पष्ट करने की बात कही है।

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग
भारत जोड़ो यात्रा पर तीखे वार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत आखिर कहां से टूटा हुआ है। पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर गुरुवार को उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की यात्रा पर जमकर तारीफ की गई थी। जिस पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल हो रहे हैं। ऋचा चड्डा सेना के खिलाफ जो बयान दे रही है। स्वरा भास्कर द्वारा उनका समर्थन किया जा रहा है। स्वरा भास्कर सेना में मॉब लिंचिंग-हॉरर किलिंग जैसे मुद्दे पर भी टिप्पणी कर चुकी हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग का शामिल होना। भारत जोड़ो नहीं बल्कि तोड़ो का समर्थन करते नजर आ रही है।

भारत जुड़ता है जब धारा 370 हटती है
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए की स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार और सुशांत के साथ घूमने से भारत नहीं जुड़ता है। भारत जुड़ता है जब धारा 370 हटती है। भारत जुड़ता है, जब सीएए लागू होता है। भारत में जुड़ता है, जब तीन तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त होती है। अरे आपके पूर्वजों ने तो बाबा साहब अंबेडकर की पुरजोर पैरवी के बाद भी समान नागरिक संहिता को लागू नहीं होने दिया गया।

समान नागरिक संहिता पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें कमलनाथ
मिश्रा ने कहा कि वक्त आ गया है, जब एक राष्ट्र, एक विधान, एक संविधान और एक निशान की परिकल्पना मूर्त रूप ले। सुप्रीम कोर्ट से जीती हुई शाहबानो को हराने वाले, राजनीतिक तुष्टीकरण की दृष्टि रखने वाले कुछ लोगों के पेट में दर्द जरूर हो सकता है लेकिन मेरा तो आग्रह है कमलनाथ जी से भी कि वे समान नागरिक संहिता के बारे में अपना एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदेश की जनता के सामने रखें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry