छुई खदान भसकने से 5 महिला व 1 पुरूष के साथ 6 ग्रामीणों की हुई मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बस्तर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर मालगांव छुई खदान से छुई निकलने का काम कर रहे ग्रामीण के उपर छुई भसकने के इस हादसे में 5 महिलाएं एवं 1 पुरूष के साथ 6 ग्रामीणों की मौत हो गई है।

मृतक ग्रामीणों में दशमती/डिलेश्वर उम्र 40 वर्ष, कमली/बंशीधर उम्र 30 वर्ष, शांति/हरी उम्र 42 वर्ष, कुमारी/ इश्वर उम्र 35 वर्ष, सायलो/कमलसाय उम्र 30 वर्ष, एवं रामेश्वर/ तुलसीराम उम्र 48 वर्ष शामिल है। वहीं घायल 2 ग्रामीणों मनमति/रामेश्वर उम्र 46 वर्ष एवं पूर्णिमा/डिलेश्वर उम्र 12 वर्ष को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पंहुची 108 की टीम नगरनार पुलिस की टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने सभी दबे ग्रामीणों को निकाल लिया है। ज्ञात हो कि ग्रामीण अपने मकान की पुताई के लिए इस छुई खदान से छुई निकलते रहे है।
नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखड़ान में छुई निकलने का काम कर रहे थे, इस दौरान छुई भसकने से मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके इस हादसे में 6 ग्रामीणों की मौत हो गई है एवं 02 घायल हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख, चार-चार लाख आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से हुई छ: ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों  के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया। छुई खदान धसकने की हृदयविदारक घटना में मजदूरों के हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry