धार्मिक आजादी पर रोक लगाने में रूस, चीन और पाक सबसे बड़े गुनाहगार, जारी हुई 12 देशों की लिस्ट

दुनिया

न्यूयोर्क

संयुक्त राष्ट्र संघ ने धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले 12 देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बेहद गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों में रूस, पाकिस्तान, ईरान और चीन शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को चीन, ईरान और रूस को गंभीर उल्लंघनों पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित किया है। रूस की खूंखार प्राइवेट आर्मी वैग्नर ग्रुप को भी प्रतिबंधित किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विशेष चिंता वाले देशों में चीन, ईरान और रूस के अलावा उत्तरी कोरिया और म्यांमार भी शामिल हैं। जबकि, अल्जीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोस और वियतनाम को निगरानी की सूची में रखा गया है।

पाकिस्तान का भी नाम
विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित अन्य देशों में क्यूबा, ​​इरिट्रिया, निकारागुआ, पाकिस्तान, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान भी हैं।

वैग्नर ग्रुप पर बैन
अमेरिका ने रूस पर एक और कार्रवाई करते हुए रूस की खूंखार प्राइवेट आर्मी वैग्नर ग्रुप को बैन कर कर दिया है। ब्लिंकन ने कहा कि यह ग्रुप यूक्रेन में आम लोगों पर बेतहाशा जुल्म करने का अपराधी है। वैग्नर ग्रुप मध्य अफ्रीकी गणराज्य और सीरिया में भी एक्टिव है। इसी आर्मी के जरिए रूस इन देशों में भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहा है।

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर जुल्म निंदनीय
ब्लिंकन ने अपने बयान में कहा कि ईरान में हिजाब के खिलाफ एकजुट हुए लोगों को रोकने के लिए हुकूमत द्वारा की जा रही कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर क्रूर कार्रवाई को लेकर वाशिंगटन ने ईरान पर दबाव बढ़ाया है। 1979 की क्रांति के बाद से इस्लामिक गणराज्य ईरान में यह सबसे साहसिक प्रदर्शन है। गौर हो कि ईरान में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry