3 बच्चों की मां ने थाने में रचाई शादी, बाराती बनी पुलिस, किया कन्यादान भी

उत्तर प्रदेश राज्य

 लखनऊ

लखनऊ के थाने में शहनाई गूंजी। तीन बच्चों की मां ने खुद से आधी उम्र के लड़के से थाने में शादी रच ली। मजे की बाते यह है कि इस शादी में पुलिस कर्मी बाराती भी बने और पुलिस कर्मियों ने ही कन्या दान भी किया।

रहीमाबाद इलाके के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक से थाने में शादी रचाई। पुलिस कर्मी ने ही कन्यादान किया और बाराती भी बने। महिला के तीन बच्चे हैं। एक बेटी तो 23 वर्ष की है।
थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। साथ ही शादी के लिए दबाव बना रही थी। महिला की उम्र करीब 45 साल है और उसके 2 जवान बेटे एक बेटी है। महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। गांव के ही युवक से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की बात आई तो युवक मना करने लगा। दो दिन तक थाने में चली पंचायत में दोनों पक्ष शादी पर राजी हो गए। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर शादी की रस्में अदा की गई।
पुलिसकर्मी और ग्रामीण बने बाराती
थाने पर तैनात एसओ कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी बाराती बने दूसरी तरफ से भी पुलिसकर्मी ने ही कन्यादान किया। थाना प्रभारी ने इस उपलक्ष में खाने-पीने का भी इंतजाम किया था। मंदिर को भी झालरों से सजाया गया था दोनों शादी के बाद मौजूद लोगों से आशीर्वाद लेकर घर चले गए।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry