मॉडल से ‘वेब सीरीज’ के नाम पर कराया pornographic film में काम, शिकायत दर्ज, 1 गिरफ्तार

देश

मुंबई
 मायानगरी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला से ‘वेब सीरीज’ के नाम पर अश्लील फिल्म में काम कराया गया है. महिला की शिकायत के आधार पर एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 3 अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि फिल्म शूटिंग के दौरान एक फ्लैट के अंदर उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार डीसीपी अजय कुमार बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि 29 नवंबर को एक महिला द्वारा दर्ज FIR के आधार पर हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि एक फ्लैट के अंदर बोल्ड (फिल्म) शूटिंग के नाम पर महिला का यौन उत्पीड़न किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना प्रयास तेज कर चुकी है.

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार चारकोप पुलिस द्वारा कथित तौर पर अश्लील फिल्म बनाने और एक्स-रेटेड विजुअल्स इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. यह शिकायत 29 वर्षीय एक मॉडल द्वारा दर्ज करायी गयी थी. इस शिकायत में कहा गया था कि ‘वेब सीरीज’ के नाम पर ‘बोल्ड’ दृश्य करने के बहाने उसे धोखा दिया गया था.

चारकोप पुलिस थाने के सूत्रों ने कहा कि वे मामले में बलात्कार के आरोपों को जोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं. आरोपियों की पहचान यास्मीन खान, अनिरुद्ध प्रसाद जांगड़, अमित पासवान और आदित्य के रूप में हुई है. वहीं जांगड़ पकड़ा जा चुका है और अन्य फरार चल रहे हैं. सूत्रों ने कहा है कि शिकायतकर्ता ने विभिन्न ब्रांडों के कपड़ों के विज्ञापन किए हैं. उसने और काम मिलने की उम्मीद में अपना मोबाइल नंबर, फोटो और काम की डिटेल इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की थी. वहीं से महिला आरोपियों के चंगुल में आई थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry