दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा के अलावा इन राज्यों में गिरेगा पारा  

राज्य

नई दिल्ली
 देश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ठंड लोगों को परेशान करने वाली है। हालांकि, दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। विभाग ने बताया कि देश में गुलाबी ठंड का दौर अब खत्म होने वाला है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में होगा असर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात व पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरने के आसार हैं। दिसंबर के आखिर में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
 
न्यूनतम तापमान गिरेगा
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि फिलहाल न्यूनतम तापमान में ही कमी आएगी। दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा। एक सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही। यानी सुबह-शाम और रात की ठंड जहां थोड़ा ठिठुरन करने वाली है, वहीं दिन के समय चटकीली धूप से राहत मिलना भी कायम रहेगा। दिसंबर के चौथे सप्ताह से दिन में भी ठिठुरन वाली सर्दी महसूस होने लगेगी। दिल्ली में तो शुक्रवार या शनिवार तक ही अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम छह डिग्री तक पहुंच जाएगा।
 
इस महीने बारिश का अनुमान
स्काईमेट वेदर (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बुधवार से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस महीने के चौथे हफ्ते तक वर्षा की संभावना बनेगी, तब अधिकतम तापमान भी कम हो जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry