तिरछी टोपी वाले.. गाने की एक्ट्रेस सोनम 30 साल बाद इंडस्ट्री में वापस आई हैं। महज 13 साल की उम्र में बतौर हीरोइन करियर शुरू करने वाली सोनम त्रिदेव, विश्वात्मा जैसी 30 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में आने के बाद सोनम ने डायरेक्टर राजीव राय से महज 17 साल की उम्र में शादी की। शादी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से धमकियां मिलने और पति राजीव को जान से मारने की कोशिश होने के बाद सोनम ने फिल्मों के साथ-साथ भारत भी छोड़ दिया था। इसके बाद से ही सोनम की कोई खबर नहीं थी। पिछले कुछ समय पहले ही सोनम का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव हुआ, जिसका नाम था लॉस्ट एंड फाउंड। खोया और पाया, ये नाम ही सोनम की कहानी को बयां करने के लिए काफी है। सोनम अब सालों बाद भारत वापस आ चुकी है और फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है, लेकिन मैं भी बदल चुकी हूं। किसी भी 50 साल के इंसान की 16-17 साल के किसी दूसरे इंसान से तुलना करना गलत है। मैं बतौर इंसान बहुत बदली हूं, मैंने दुनिया घूमी है। जब मैंने इंडस्ट्री छोड़ी तो मैं बहुत यंग थी। चीजें अब बदल गई हैं, लेकिन मैं भी बदल चुकी हूं। सोनम का असली नाम बख्तावर खान है, जो रजा मुराद की भांजी हैं। महज 13 साल की उम्र में सोनम इंडस्ट्री से जुड़ी। इनकी पहली फिल्म यश चोपड़ा की विजय (1988) थी। इस फिल्म में सोनम का रोल काफी छोटा था, लेकिन पहली ही फिल्म के बाद इन्हें बैट-टु-बैक कई बड़ी फिल्में मिलने लगीं। सोनम को मल्टीस्टारर फिल्म त्रिदेव से फेम मिला। इन पर फिल्माए गए गाने ओए-ओए, तिरछी टोपी वाले और गजर ने किया है इशारा काफी पॉपुलर हुए, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। सोनम आगे आखिरी अजूबा, मिट्टी और सोना, विश्वात्मा, इंसानियत जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। 1991 में सोनम ने विश्वात्मा और त्रिदेव जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर राजीव राय से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनम और उनके पति राजीव को अंडरवर्ल्ड डॉन राजीव राय को धमकियां मिली थीं। 1997 में राजीव पर अबू सलेम के गनमैन ने जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद सोनम परिवार के साथ भारत छोड़कर लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। बाद में ये स्विट्जरलैंड में सेटल हुए। इनका एक बेटा गौरव राय भी है। शादी के कुछ सालों बाद ही सोनम और उनके पति अलग हो गए, जिसके 15 साल बाद दोनों ने तलाक लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के तलाक का कारण अंडरवर्ल्ड की धमकियां और उसके कारण खराब हुआ उनका करियर था। राजीव ने सोनम से अलग होने के बाद 2001 की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था। ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और 4 साल बाद राजीव ने असंभव फिल्म बनाई। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इसी समय राजीव के पिता और नामी प्रोड्यूसर गुलशन राय का निधन हो गया तो राजीव ने फिल्मों से दूरी बना ली। 2004-2021 तक बॉलीवुड से दूर रहे राजीव एक अलग तरह के प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं। इनकी कमबैक फिल्म जोरा है जिसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। 40 न्यूकमर्स के साथ बन रही इस फिल्म में कोई गाने नहीं होंगे। 1994 में सोनम आखिरी बार फिल्म इंसानियत में नजर आई थीं, इसके बाद से ही उनकी कोई खबर नहीं थी। अब सालों बाद सोनम लौट आई हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

