गुरुकुल महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव आज

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी में कल वार्षिकोत्सव आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा होंगे तथा अध्यक्षता भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति के अध्यक्ष तरल मोदी करेंगे। इस दौरान अंर्तकक्षीय प्रतियोगिता का भी समापन होगा। वार्षिकोत्सव का आयोजन अरुण मंच महाविद्यालय के प्रांगण में शाम को 06.30 बजे से होगा। उक्त जानकारी गुरुकुल महिला महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी रात्रि लहरी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ लोकृनृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य, गरबा, रीमिक्स, देशभक्ति गीत व नृत्य, एकल एवं समूह नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry