मुख्यमंत्री चौहान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों ने की भेंट

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज संभावना कौशल एवं सामाजिक विकास संस्थान से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने भेंट की। उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। गत वर्ष संस्थान के अनेक विद्यार्थी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्थान में कोचिंग प्राप्त कर रहे छात्र -छात्राओं से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ विद्यार्थियों ने समूह चित्र खिंचवाए और सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों से अध्ययन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए ली जा रही कोचिंग और अध्ययन कार्य के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों के अध्ययन में उपयोगी पुस्तकों पर भी चर्चा की और सफलता के लिए कठोर परिश्रम का आग्रह करते हुए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने संभावना संस्थान में कोचिंग देने वाले शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की अभिरूचि और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री पर चर्चा की।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry