बालाजी मन्दिर गुढियारी में 5 करोड़ श्री विष्णु सहस्रनाम पारायण का पाठ 17 से होगा प्रारंभ

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

आंध्र एसोसिएशन एवं महिला विंग के तत्वाधान में सनातनी परंपराओं के अनुसार दक्षिण भारत तिरुपति बालाजी मंदिर से पधार रहे पुरोहितों के निरीक्षण एवं उपस्थिति में 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 करोड़ श्री विष्णु सहस्रनाम पारायण का पाठ शुरू हो जाएगा जो 21 दिसंबर तक चलेगा।
आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बताया कि एक बार श्री विष्णु सहस्रनाम पारायण का पाठ करने पर 1000 नामों का वर्णन होता है, इस प्रकार 50,000 भक्तों द्वारा पाठ करने पर 5 करोड़ की संख्या की प्राप्ति होगी। श्री विष्णु सहस्रनाम पारायण का पाठ बालाजी कल्याण मंदिर गुढि?ारी के अलावा श्री बालाजी विद्या मंदिर देवेंद्र नगर, श्रीराम मंदिर टाटीबंध, श्री गणेश मंदिर शिवानंदनगर, श्री वेंकटेश मंदिर भिलाई, श्री वेंकटेश्वर एवं राम मंदिर बिलासपुर में होगा। जी स्वागमी ने बताया कि विष्णु सहस्रनाम पारायण का पाठ करने के लिए कोई धर्म, जाति, स्त्री -पुरुष, विधवा -परित्यया, बच्चे -बूढ़े, दिव्यांग या किसी भी बंधन से मुक्त है। प्रत्येक सनातनी भगवान विष्णु के भक्त जो विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं वह इस भगवत कार्य में भाग ले सकते है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry