दबंगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, तमंचे की बट से युवक को पीटा

उत्तर प्रदेश राज्य

 मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वहीं जान बचाकर भागे युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दशहत फैल गयी। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की है। 

ये मामला सरधना का है। जानकारी के मुताबिक सात महीने पहले आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि शुक्रवार देर रात रंजिश के चलते बदमाश उसके घर में घुस आए और आते ही गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हवाई फायरिंग करने लगे। जान बचाकर भागने पर बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की।
 
तमंचे की बट से उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर जब मोहल्ले वाले आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। दूसरी तरफ इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry