विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ आज नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ,भारत की समुद्री ताकत ओर भी हुई मजबूत

देश

मुंबई
 स्वदेश निर्मित मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस मोर्मूगाओ' को रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। ‘आईएनएस मोर्मूगाओ' को सेना में शामिल किए जाने के लिए मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहे। सिंह ने कहा कि युद्धपोत को शामिल किए जाने से भारत की समुद्री ताकत मजबूत होगी।

 

 

 

 

 

भारत की समुद्री क्षमता में होगी बढ़ोतरी: रक्षा मंत्री
नौसेना के बेड़े में मिसाइल विध्वंसक INS मोरमुगाओ के शामिल होने पर आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि INS मोरमुगाओ भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोत में से एक है। यह भारत की समुद्री क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। MDSL द्वारा इस युद्धपोत को तैयार किया गया है जोकि स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता का एक बड़ा उदाहरण पेश करती है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry