Good news :राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ना तय !

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्य प्रदेश के लाखों अधिकारियों कर्मचारियों को नए साल में बड़ा तोहफा मिल सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी फिर बढ़ सकता है, जिसके बाद कुल डीए केन्द्र के समान 34% से बढ़कर 38% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।बता दे कि केन्द्र की घोषणा के बाद प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी कई बार  सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर चुके है। हालांकि अंतिम फैसला सीएम शिवराज सिंह चौहान को ही लेना है।

दरअसल, बीते महीनों केन्द्र के साथ साथ कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए 2022 की महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन मध्य प्रदेश में अबतक इसका फैसला नहीं हो पाया है।हालांकि पेंशनरों की महंगाई राहत में 5 फीसदी की वृद्धि की गई है और  खबर है कि प्रदेश में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए सरकार बजट में भी प्रविधान कर चुकी है। ऐसे में अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का इंतजार है।

नए साल में मिल सकता है तोहफा
वर्तमान में एमपी कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है और 4 फीसदी बढोतरी की उम्मीद है। चुंकी हाल ही में खबर आई थी कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद महंगाई भत्ते पर फैसला हो सकता है, आज 19 दिसंबर से सत्र की शुरूआत हो गई है जो 23 दिसंबर तक चलेगा, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल में कर्मचारियों को डीए की सौगात मिल सकती है। संभावना है कि इसे 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2022 से लागू किया जा सकता है और एरियर का भी भुगतान हो सकता है।

जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

आमतौर पर केंद्र सरकार जब महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है तो राज्य सरकार भी कुछ समय बाद इसका लाभ अपने कर्मचारियों को दे देती है, लेकिन इस बार कई कारणों से विलंब हो रहा है।अगर डीए में 4 प्रतिशत और इजाफा होता है तो यह 38 फीसदी हो जाएगा।इससे कर्मचारियों की सैलरी में करीब 34000 तक का इजाफा हो सकता है। DA बढ़ने पर कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा।इसका लाभ करीब 10 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry