सिविल 20 का लोगो हुआ जारी, इस बार की टैगलाइन है- ‘यू आर द लाइट’

देश

  नई दिल्ली 

'यू आर द लाइट' की टैगलाइन के साथ सिविल 20 का लोगो जारी हो गया है। सिविल 20 जी-20 का एक इंगेजमेंट ग्रुप है जो सिविल सोसाइटी संगठनों और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाता है। अगले कुछ महीनों तक भारत में इस पर अलग-अलग स्थानों पर चर्चा, परिचर्चा, सेमिनार आयोजित होंगे। अंत में एक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस समिट में नागरिकों संगठनों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर नीतिपत्र जारी किया जाएगा।

भारत और जी-20 के सभी देशों के नागरिक संगठन भारत में सिविल 20 सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। सिविल 20 का लोगो एक प्रकाश पुंज को प्रतिबिंबित करता है जिसका आशय है कि समाज अपनी स्वायत्त शक्ति से चलता है और अपना रास्ता स्वयं बनाता है। आज दुनिया को जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में नागरिक समाज और सामाजिक संगठाओं को अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ना होगा।

भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
सिविल 20 की चेयरपर्सन माता अमृतानंदमयी हैं। मालूम हो कि भारत ने 1 दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को दिखाने का अनूठा अवसर करार दिया है। सिन्हा ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'आवाम की आवाज' के 21वें संस्करण के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को दिखाने का अनूठा अवसर है। उन्होंने युवा क्लब, महिला उद्मियों, पर्यटन उद्मियों से संयुक्त रुप से भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान जम्मू कश्मीर को जीवंत दिखाने की अपील की।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry