भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल द्वारा छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये भोपाल शहर एवं आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये नेचर केम्प लगाये जा रहे हैं। सोमवार-20 दिसम्बर को हुए नेचर केम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवीन अरेरा कालोनी के 68 विद्यार्थी शामिल हुए। केम्प में डॉ. सुदेश वाघमारे सेवानिवृत उप वन संरक्षक और मो. खालिक भोपाल बर्ड्स भोपाल उपस्थित रहे।
विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन, फिल्म- शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई। साथ ही जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण एवं वन विहार पर कविता लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। विद्यार्थियों ने बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान संचालक वन विहार श्रीमती पदमप्रिया बालाकृष्णन उपस्थित रही। अगला केम्प 27 दिसम्बर को होगा, जिसमें शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुलसी नगर के विद्यार्थी शामिल होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

