बिलासपुर
को जोनल मुख्यालय स्थित सभागार में श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपस्थिति में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाघिकारियों के साथ इस साल की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल प्रेसिडेंट श्री एम.एस. खोब्रागड़े, जोनल सेक्टरी श्री प्रभात पासवान एवं अन्य तीनों मंडलो के पदाधिकारीगण के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
इस बैठक में ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाघिकारियों ने महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार के समक्ष एससी एसटी रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित अनेको मुद्वो पर चर्चा की। सभी विभागों के विभाग प्रमुखों ने ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाघिकारियों द्वारा कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित उठाए गए मुद्दो पर विभागवार जानकारी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि कर्मचारियों की किसी भी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करें। साथ ही उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री आर. के. अग्रवाल के द्वारा बैठक का समन्वयन किया गया। इस बैठक में कर्मचारियों के मूलभूत शिकायतों, समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबन्धित प्रकरण पर विशेष जोर दिया गया। अनेक प्रकरणों पर रेल प्रशासन और एसोसिएशन के मध्य चर्चा की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

